असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके उनके साथ राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। शाह के साथ 15 मिनट तक चली बैठक में सोनोवाल ने उन्हें असम के मौजूदा हालात के बारे में बताया।
असम में 31 जुलाई को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाना है। शाह के साथ बैठक के बाद सोनोवाल ने कहा,‘‘ यह मुलाकात शिष्टाचार वश की गई और मैंने राज्य के लोगों की तरफ से उन्हें गृहमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी और असम में कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया।’’

समझा जाता है कि सोनोवाल ने शाह से एनआरसी के प्रकाशन के बाद राज्य में उपज सकने वाले हालात के बारे में चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने असम से संबंधित कुछ मुद्दों पर चर्चा की। सोनोवाल ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से भी मुलाकात की।


Download Android App
Download iOS App



