पवन खेड़ा पर असम के सीएम हिमंता सरमा का तंज,आरोपी ने बिना शर्त माफी मांगी है

Summary :

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांग ली है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पवन खेड़ा ने माफी मांग ली

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांग ली है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पवन खेड़ा ने माफी मांग ली है। इसको लेकर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है।
पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांगी 
Pawan Khera: 'आरोपी ने बिना शर्त माफी मांगी है', पवन खेड़ा पर असम के सीएम  हिमंता सरमा का तंज - Himanta Biswa Sarma says Pawan Khera tendered  unconditional apology hope will not
सरमा ने ट्वीट कर कहा कि आरोपी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांगी है। हम आशा करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों की पवित्रता को बनाए रखते हुए अब से कोई भी असभ्य भाषा का उपयोग नहीं करेगा। असम पुलिस मामले को ऑलो करेगी।  
पवन खेड़ा को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Congress Leader Deplaned, Party Says Assam Police At Delhi Airport |  #PawanKhera : कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर असम पुलिस  ने किया गिरफ्तार
बता दें कि पवन खेड़ा को गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ यूपी में दो, जबकि असम में एक एफआईआर दर्ज है। इससे राहत के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर द्वारका जिले की मुख्य महानगर दंडाधिकारी अर्चना बेनीवाल की अदालत ने उनकी याचिका मंजूर कर ली। 
एफआईआर को क्लब करने की अपील
पवन खेड़ा की ओर से दाखिल याचिका में उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को क्लब करने की भी अपील की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए एइआईआर को एक साथ जोड़ने का आदेश दिया। गौरतलब है कि असम पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। पवन खेड़ा रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। हालांकि, उन्हें फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी नीचे उतर गए। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर धरना भी दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Desk Team