असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश शनिवार को अधिकारियों को दिए।
राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करने की आवश्यकता है। सोनोवाल को ‘नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (एनएएफईडी) से प्याज खरीदने और बाजार में नियंत्रित कीमतों पर इसे उपलब्ध कराने की संभावना से अवगत कराया गया।
VIDEO : ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से मिले PM मोदी, बोले- जो आपने कष्ट झेला वो कम नहीं है
इस पर उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कदम उठाने का निर्देश दिया ताकि राज्य की मासिक प्याज आवश्यकता लगभग 60,000 मीट्रिक टन की पूर्ति की जा सके। मुख्यमंत्री ने विभाग को यह भी निर्देश दिया कि वह ‘कोल्ड स्टोरेज’ और ‘वेयरहाउस’ की स्थापना के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एक तंत्र बनाए, जिसे ‘पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड’ पर चलाया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



