असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे 23 जिलों में लगभग 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से दो और लोगों की जान चली गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने यह जानकारी दी। एएसडीएमए की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण धेमाजी जिले के जोनाई क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि उदलगुरी जिले में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है।
कोविड-19 : देश में संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच लाख के करीब, 16 हजार से अधिक लोगों ने गंवाई जान
दो और मौतों के साथ, इस साल बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 18 हो गई है। एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुरी, दर्रांग, नलबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नौगांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के कारण 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन में कहा गया कि एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, नागरिक सुरक्षा और अंतर्देशीय जल परिवहन विभागों ने पांच जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,303 लोगों को निकाला है।


Download Android App
Download iOS App



