भाकपा ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव के के वास्ते छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। भाकपा ये चुनाव द्रमुक के साथ गठबंधन में लड़ रही है। भाकपा ने तिरुतुरईपोंडी (आरक्षित) क्षेत्र से वरिष्ठ नेता मराईमुथु को उतारा है।
भाकपा के राज्य सचिव आर मुथरासन ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाकपा छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने को राजी हुई थी क्योंकि वह द्रमुक के साथ गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में यह आवश्यक हो गया है कि तमिलनाडु में सांप्रदायिक भाजपा की पकड़ नहीं बन सके। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक टी रामचंद्रन को थाली से, पूर्व विधायक पी एल सुंदरम को भवानीसागर से, रवि उर्फ एम सुब्रमणियन को तिरुपुर उत्तर से, पूर्व विधायक एम अरुमुगम को वालपराई और एस गुणाशेखरन को शिवगंगा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



