Manipur violence : अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत, 6 घायल, 6 घर फूंके गए

Summary :

मणिपुर में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो लोग मारे गए और सुरक्षाकर्मियों सहित 6 अन्य घायल हो गए, जबकि बिष्णुपुर में उपद्रवियों ने 6 घरों को आग लगा दी।

मणिपुर में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो लोग मारे गए और सुरक्षाकर्मियों सहित 6 अन्य घायल हो गए, जबकि बिष्णुपुर में उपद्रवियों ने 6 घरों को आग लगा दी। आपको बता दे कि यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार रात दी।
कई इलाकों हुई गोलीबारी , एक की मौत , दो सुरक्षाकर्मियों सहित छह अन्य घायल
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने फौगाकचाओ इखाई, हेइकोल, तेराखोंगसांगबी (बिष्णुपुर) और कांगवई (चूरचांदपुर) इलाकों में गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और दो सुरक्षाकर्मियों सहित छह अन्य घायल हो गए।
इस बीच खबर है कि मंगलवार को हेइकोल और फौगाकचाओ इखाई इलाकों में सशस्त्र हमलावरों की गोलीबारी के बाद छर्रे लगने से घायल हुए एक ग्रामीण की शुक्रवार को मौत हो गई।
वही , हमलावरों ने बिष्णुपुर के फौगाकचाओ इखाई मनिंग लेइकाई में छह घरों को भी जला दिया।
जिसको देखते हुए अब केंद्रीय बल और पुलिस हिंसाग्रस्‍त इलाकों में पहुंच चुके हैं साथ ही हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई कर हालात पर काबू पा लिया है।

Shera Rajput