मध्य प्रदेश में बढ़ती चुनावी गतिविधियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, एक महीने के अंदर वह रविवार को तीसरी बार फिर भोपाल और इंदौर के दौरे जा रहे हैं।
रविवार को 11 बजकर 55 मिनट पर भोपाल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को 11 बजकर 55 मिनट पर भोपाल आएंगे। वह विमानतल से सीधे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय समन्वय केंद्र पहुंचकर मीडिया से संवाद करेंगे। उसके बाद इंदौर में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके पहले वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में दर्शन और पूजा करेंगे।
शाह का प्रस्तावित दौरा इस माह का तीसरा दौरा
आपको बता दे कि राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है, बीजेपी लगातार नेताओं की बैठकें कर रही है। वहीं केंद्रीय नेतृत्व का नियंत्रण बढ़ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रस्तावित दौरा इस माह का तीसरा दौरा होगा। साथ ही इससे पहले वह 2 बार राज्य का दौरा कर चुके है। इन दोनों दौराें में उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ न केवल कई दौर की बातचीत की, बल्कि आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


Download Android App
Download iOS App



