देहरादून : उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग से कांग्रेस विधायक मनोज रावत को शुक्रवार को कथित असामाजिक तत्वों ने उनके विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशेाक कुमार ने बताया कि रूद्रप्रयाग के पास अगस्तमुनि क्षेत्र में हुई इस घटना में रावत हालांकि, बाल-बाल बच गये और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उनसे पूछताछ की जा रही है। एक व्यक्ति को विधायक रावत के गनर ने उनपर पेट्रोल डालने के दौरान ही पकड़ लिया था। दूसरे को बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम द्रष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है क्योंकि विधायक का गुरुवार को कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है। बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में यह पता चलना चाहिए कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।


Download Android App
Download iOS App



