बाबूलाल मरांडी का ऐलान, 17 फरवरी को BJP में होगा झाविमो का विलय

Summary :

झाविमो ने पिछले हफ्ते प्रदीप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। उससे कुछ पहले ही प्रदीप यादव ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की थी।

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने मंगलवार को बीजेपी में विलय करने के अपने निर्णय की घोषणा की है। झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस बात की जानकारी दी। मरांडी ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की केंद्रीय समिति ने पार्टी के बीजेपी में विलय को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा 17 फरवरी को प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे। मरांडी ने यह भी कहा कि केंद्रीय समिति ने पार्टी विधायकों प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी। 

AAP को जीत की बधाई देते हुए बोले येचुरी-बीजेपी को दिल्ली ने दिया माकूल जवाब

झाविमो ने पिछले सप्ताह यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। उससे कुछ पहले ही यादव ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की थी। प्रदीप यादव एक ही पखवाड़े में झाविमो से निकाले जाने वाले दूसरे पार्टी विधायक थे। 
उससे पहले बंधु तिर्की को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर निकाल दिया गया था। झाविमो ने विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थीं। प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के अलावा स्वयं मरांडी भी चुनाव जीते थे।  

Desk Team