हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को महेश बैंक ई-धोखाधड़ मामले में सरगना नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा कि इस मामले में करीब 12.48 करोड़ रुपये की राशि दो नाइजीरियाई लोगों द्वारा ठगी गई। इकपा स्टीफन ओरजी और एक अन्य कोड-नाम कैपिटल ने खाताधारकों से मुलाकात की और चार खातों से विभिन्न अन्य बैंक खातों में धन हस्तांतरित कर लिया। उन्होंने कहा कि चार बैंक खातों के अलावा, हैकरों ने उसी बैंक के तीन और बैंक खातों का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। गिरफ्तार इकपा स्टीफेन को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।