कांग्रेस भाजपा नेताओं के बीच किसी ने किसी मुद्दे को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चलते रहता है। लेकिन इस दौरान अति उत्साह में नेतागण कई बार विवादित बयान भी दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से सामने आया है, जहां पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने की नसीहत दी है।
जानकारी के अनुसार कल यानि रविवार को पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक थी, जिसकी अगवानी पूर्व मंत्री कांग्रेस के राजा पटेरिया अपने कार्यकर्ताओं को कर रहे थे। बैठक में सभा को संबोधित करते हुए राजा पटेरिया ने विवादित भाषण दे डाला। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या
दरअसल उन्होंने कहा कि अगर हमें संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहें। यह बयान पन्ना जिले के पवई तहसील में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ट्विटर पर पटेरिया का एक वीडियो वायरल
ट्विटर पर पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चुनाव जीतने की और प्रधानमंत्री मोदी की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पटेरिया कार्यकर्ताओं उत्साहवर्धन नहीं बल्कि उन्हें भड़का रहे हैं। पटेरिया कार्यकर्ताओं से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ” मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है।
यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि बाद में नेताजी वीडियो में हत्या शब्द को हार की परिभाषा देते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं हत्या मतलब हार।
भारत जोड़ो या भारत जलाओ ? – संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो – एमपी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया pic.twitter.com/aBxSnEDXjL
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) December 12, 2022


Download Android App
Download iOS App



