उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उपचुनाव में जीत दर्ज करने बाद अब सांसद डिंपल यादव आज शपथ लेंगी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव, यादव परिवार की एक मात्र लोकसभा में सांसद होंगी। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को शपथ दिलाएंगे।
अखिलेश यादव भी दिल्ली आ सकते हैं
सपा की नवनिर्वाचित सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सोमवार को दिल्ली आएंगी।डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव भी दिल्ली आ सकते हैं। वहीं डिंपल यादव सोमवार को ही लोकसभा के सांसद के रूप में शपथ लेंगे।इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।उन्हें लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला शपथ दिलाएंगे।
सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा
दरअसल, उपचुनाव में प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने एक बयान दिया था. तब लोकसभा चुनाव को लेकर हुए सवाल पर सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा था, “चुनाव के समय घर बैठ कर क्या करेंगे लड़ेंगे चुनाव, जहां से लड़ा था पहला चुनाव वहीं से लडूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी कि चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।” खास बात ये है कि पहला लोकसभा चुनाव अखिलेश यादव ने कन्नौज से ही लड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



