कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी (टीएमसी) को समर्थन देने की बात की है। राहुल गांधी ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिख कर कहा, ”पूरा विपक्ष एकजुट है …. मैं एकता और आशा के साथ ममता दी को अपना समर्थन देता हूं और आशा करता हूं कि हम एक साथ एकजुट भारत को एक शक्तिशाली संदेश भेजें,”।
राहुल गांधी ने कहा, यह भी कहा कि पूरा विपक्ष इस विश्वास के प्रति एकजुट है कि सच्चे राष्ट्रवाद और विकास की रक्षा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता जैसे उन मूल्यों के आधार पर करनी है जिनको नरेंद्र मोदी सरकार नष्ट कर रही है। उन्होंने ममता को भेजे सन्देश में कहा, ” हम बंगाल के लोगों की सराहना करते हैं जो ऐतिहासिक रूप से हमारे इन मूल्यों की रक्षा करने में आगे रहे हैं।”
उन्होंने कहा, ”मैं यह एकजुटता दिखाने पर ममता दी का समर्थन करता हूँ और आशा करता हूँ कि हम एकजुट भारत का शक्तिशाली सन्देश देंगे। गौरतलब है कि शनिवार को कोलकाता में ममता ने विपक्ष की रैली का आयोजन किया है जिसमें कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे भाग लेंगे।


Download Android App
Download iOS App




