जम्मू-कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार 3 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 7 पर्यटकों अभी भी लापता हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सुबह 7 :00 बजे हिमस्खलन की चपेट आ गया। ट्रक में 10 पर्यटक सवार थे।
उन्होंने बताया कि बीआरओ ने बर्फ में पर्यटकों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर अपने कर्मियों एवं मशीनरी को राहत कार्य में लगा दिया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना एवं राज्य आपदा मोचन बल कर्मी भी बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।’
पर्यटकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कते आ रही है क्योंक वहां का तापमान माइनस 15 डिग्री है। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के नौ जिलों- अनंतनाग, बड़गाम, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल, कुलगाम, कुपवाड़ा और लेह में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है।
इससे पहले 3 जनवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हिमस्खलन में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के वक्त ये दोनों जवान जवान जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर के सब्जियान क्षेत्र में स्थित सेना की पोस्ट में तैनात थे।


Download Android App
Download iOS App




