Bengal Election Date Declare : भारत के चुनाव आयोग Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है।
तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसका मतलब है कि अब राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए नई घोषणाएं या योजनाएं घोषित नहीं कर सकेंगे। साथ ही चुनाव आयोग प्रशासनिक मशीनरी पर निगरानी रखेगा।
दो चरणों में मतदान
बता दें, इस बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में पश्चिम बंगाल राज्य बना हुआ है, जहां 2 चरणों में चुनाव होने हैं।
- पहला चरण: 23 अप्रैल
- दूसरा चरण: 29 अप्रैल
वहीं, सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। 2021 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया गया था, जिसको लेकर उस समय विपक्षी दलों ने सवाल भी उठाए थे। बता दें जहां बंगाल में 2 चरणों में चुनाव होंगे वहीं बाकी राज्यों में एक चरण में वोटिंग होगी। इस बार अन्य राज्यों में मतदान कम चरणों में कराने का फैसला किया गया है, जिसमें तमिलनाडु 23 अप्रैल, असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। इसी के साथ इन सभी जगहों पर वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
बंगाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें, सभी राज्यों में से बंगाल सबसे ज्यादा चर्चाओ में बना हुआ है। पश्चिम बंगाल को चुनावी दृष्टि से संवेदनशील राज्य माना जाता है। इसी वजह से वहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की करीब 480 बटालियन पहले ही तैनात की जा चुकी हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि केंद्रीय बलों की तैनाती का फैसला अब आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर जिला प्रशासन से सलाह लेकर करेंगे। पहले यह जिम्मेदारी जिला पुलिस प्रमुखों के पास होती थी।
ममता बनर्जी बनाम बीजेपी
पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच माना जा रहा है। पिछला चुनाव भी इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच की टक्कर का माना गया जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया, इस बार फिर इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच टक्कर मानी जा रही है। बता दें, टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही हैं, जबकि बीजेपी राज्य में सत्ता परिवर्तन की उम्मीद कर रही है।
2021 में टीएमसी को मिला था भारी बहुमत
2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत हासिल की थी। उस चुनाव में पार्टी को 215 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी को 77 सीटें पर जीत मिली थी। इस जीत के साथ ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब 2026 के चुनाव में एक बार फिर राज्य की राजनीति का रुख तय होने वाला है।
यह भी पढ़ें – तमिलनाडु की 234 सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान, जान लीजिए किन पार्टियों बीच मचने वाला है घमासान


Download Android App
Download iOS App




