Bharat Jodo Nyaya Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में चल रही है। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने सवाल किया की 2024 में मोदी के सामने कौन होगा। इस बात को जबाव देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने तय किया है कि मोदी के सामने इंडिया खड़ा है, जिसके पास 60 फीसद वोट हैं।
Highlighte
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में चल रही है।
- प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी बोले- मोदी के सामने इंडिया खड़ा है।
- INDIA गठबंधन के पास 60 फीसद वोट हैं।
- असम के CM जो कर रहे उससे यात्रा को फायदा हो रहा
INDIA गठबंधन में 60 फीसद वोट
राहुल गांधी ने आगे कहा की मजबूती के साथ INDIA गठबंधन आगे बढ़ रही है। INDIA गठबंधन में 60 फीसद वोट हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सामने INDIA गठबंधन पूरी बहुमत के साथ खड़ा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गठबंधन में 26 राजनीतिक दलों साथ है।
असम के CM जो कर रहे उससे यात्रा को फायदा हो रहा- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं, इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। दरअसल, असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है। ये तो इनका डराने का तरीका है। आगे कहा कि हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है? यह साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



