उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के मेले में गुरुवार नवरात्र के दूसरे दिन सुबह सुबह बेहद ही दुखद हादसा हो गया। उत्तराखंड के चंपावत में ठूलीगाड़ पाकिर्ंग में एक बस श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 8 घायल हो गए हैं।
मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे

दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किं ग में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App



