अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ‘काम न करें या पार्टी बदलें तो उम्मीदवारों के खिलाफ कर सकते हैं FIR’

Summary :

केजरीवाल ने कहा कि किसी भी पार्टी के टिकट से नेता चुनाव लड़ते है और फिर जीतने के बाद पार्टी बदल लेते हैं। ये मतदाताओं के साथ धोखा है। इसलिए हम आज एक शपत पत्र साइन कर रहे हैं।

राजनीति में अक्सर नेता चुनाव जीतने के बाद पार्टियां बदल लेते हैं। दबदल की इस नीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने गोवा में शपथ पत्र पर दस्तखत किए हैं, जिसमें कहा गया है कि चुनाव जीतने के बाद अगर पार्टी बदलने वाले के खिलाफ FIR की जा सकती है।
शपथ पत्र का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि किसी भी पार्टी के टिकट से नेता चुनाव लड़ते है और फिर जीतने के बाद पार्टी बदल लेते हैं। ये मतदाताओं के साथ धोखा है। इसलिए हम आज एक शपत पत्र साइन कर रहे हैं जिसमें ये कहा गया है कि हम जीतने के बाद किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे।

गोवा चुनावः कांग्रेस के माइकल लोबो सबसे अमीर उम्मीदवार, जानें कितनी संपत्ति के है मालिक

उन्होंने कहा कि इस शपथ पत्र की कॉपी जनता तक भी पहुंचाई जाएगी। इसमें ये भी लिखा होगा कि अगर जीतने के बाद हम अपनी पार्टी बदलें और काम न करें तो आप हमपर FIR कर सकते हैं। हम मतदाताओं को हलफनामे की शर्तों का उल्लंघन करने पर अपने उम्मीदवारों के खिलाफ विश्वासघात का मामला दर्ज करने का अधिकार दे रहे हैं।
गौरतलब है कि गोवा में विधानसभा के लिए कुछ ही दिनों में चुनाव होने हैं। खास बात है कि 2017 में पंजाब में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी आम आदमी पार्टी तटीय राज्य गोवा में भी सियासी जमीन तलाश रही है। अरविन्द केजरीवाल खुद गोवा में लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं।

Desk Team