पटना : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव निषाद सुरेश बिंद्रा पटना हाई कोर्ट अधिवक्ता ने कहा कि राज्य के सभी जनता की जीवन के रक्षा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का जिम्मा सरकार पर होता है। हाल ही में आंध्र प्रदेश और बंगाल के मछलियों की बिहार में बिक्री पर रोक नीतीश कुमार लगाये थे इसका कारण मछलियों के जांच में फार्मलीन, लेड और कैडमियम पाया गया है जो मनुष्य के लिए जानलेवा है। यह रसायन संग्रहालय में प्रयोग होता है एवं मुर्दों को ताजा रखने के लिए उस पर लेप लगाया जाता है।
यह रसायन मनुष्य के शरीर में मीठा जहर के रूप में काम करता है। धीरे-धीरे पेट के सभी बीमारियों के साथ अल्सर एवं कैंसर जैसी बीमारी भी मनुष्य को हो सकती है। मछलियों के बिक्री रोक के बाद बड़े व्यापारियों के मिलीभगत से मछुआ समाज के नेताओं ने आन्दोलन कर बिक्री चालू करा दिया, जबकि नीतीश कुमार का फैसला सही था। कोई काम डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक के सलाह पर होता है लेकिन सरकार विद्वानन एवं डॉक्टर के सुझाव को न मानकर उन नेताओं के आन्दोलन पर अपना फैसला पलट दिया।
जिन नेता को ज्ञान विज्ञान का पता नहीं है न उनको जनता के स्वास्थ्य की चिंता है। सरकार आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मछलियों पर पुन: बिक्री पर रोक लगाये नहीं तो प्रगतिशील मानव समाज पार्टी बिहार के सभी जातियों के सहयोग से जन आन्दोलन करेगी। इससे पहले असम, मेघालय, नागालैण्ड में रोक लग चुका है।


Download Android App
Download iOS App



