अभिनेत्री सनी लियोनी भले ही मुम्बई में रहती हों लेकिन उनकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मतदाता सूची में दर्ज हो गयी है। यही नहीं हाथी, हिरन और कबूतर की तस्वीरें भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिये बनायी जा रही मतदाता सूची में हुई इस गम्भीर गड़बड़ी के खुलासे के बाद एक संविदा कर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी सेवा समाप्ति की सिफारिश की है।
निर्वाचन आयोग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं। उसका कहना है कि फेहरिस्त में व्याप्त गलतियों को ठीक कर लिया गया है। अब अंतिम सूची में सम्बन्धित मतदाताओं की सही तस्वीर प्रकाशित होगी।
Bollywood की हॉट अभिनेत्री Sunny Leone ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए बढ़ाया हाथ, किया ये सब दान
बलिया के अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि डाटा ऑपरेटर विष्णु वर्मा ने अपने स्थानांतरण से नाराज होकर बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सात नामों में गड़बड़ी करते हुए मतदाता के फोटो के स्थान पर सनी लियोनी, हाथी, मोर और कबूतर के फोटो लगा दिये हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी ऑपरेटर ने 361 बलिया नगर सामान्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण सूची 2018 के परिशिष्ट संख्या 2 के क्रमांक 906 यू बी क्यू 2878866 में दुर्गावती सिंह के नाम के सामने सनी लियोनी का फोटो लगा दिया है। इसी तरह प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे नारद राय के क्रमांक 1174 यू बी क्यू 2299832 पर उनकी फोटो के स्थान पर हाथी की तस्वीर लगा दी है।
इसके अलावा कुँवर अंकुर सिंह के नाम के आगे हिरन का, तथा कुँवर गौरव के नाम के आगे कबूतर का फोटो अपलोड कर दिया है।
EC ने छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के अंतिम पुनरीक्षण के कार्य को 31 अगस्त तक करने का दिया आदेश
सिंघल ने बताया कि ऑपरेटर विष्णु वर्मा आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्त है। जिला प्रशासन ने सम्बन्धित संस्था को पत्र लिखकर वर्मा को बर्खास्त करने की संस्तुति की है। मतदाता सूची की इस गड़बड़ी की जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गयी है और फेहरिस्त में हुई गलती को दुरुस्त कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि बलिया के तहसीलदार सहायक निर्वाचन अधिकारी राम नारायण वर्मा की शिकायत पर वर्मा के विरुद्ध बलिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की विवेचना की जा रही है।
इस बीच, निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मामले की शुरुआती जांच में पाया गया है कि सम्बन्धित विधानसभा में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर विष्णु वर्मा पर स्थानीय लेखपाल से मारपीट के आरोप थे। इसी वजह से उसे बलिया नगर विधानसभा से हटाया गया था। इसी से नाराज होकर उसने मतदाता सूची के ‘आलेख’ में गड़बड़ी की है।
VIDEO : …जब मुख्यमंत्री शिवराज के नाम पर रिश्तेदारों ने दिखाई ट्रैफिक पुलिस को हेकड़ी
आयोग के मुताबिक सूची में की गयी गड़बड़ियों को ठीक कर दिया गया है और आगामी एक सितम्बर को एकीकरण के बाद प्रस्तावित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में सम्बन्धित मतदाताओं की सही तस्वीर छापी जाएगी।
बहरहाल, मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिये गये हैं और सभी जिलों को ताकीद की गयी है कि वे एक सितम्बर को अंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता सूचियों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि इस प्रकार की गड़बड़ी ना हो पाये।


Download Android App
Download iOS App








