महाराष्ट्र में बुल्ढाणा जिले के शेगांव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के काफिला की सुरक्षा में उस वक्त चूक सामने आई जब एक दो पहिया वाहन काफिले में चल रही एसयूवी से टकरा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री जब गजानन महाराज संस्थान में प्रार्थना के उपरांत लौट रहे थे तब यह घटना हुई। इसमें घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, ‘‘जब मुख्यमंत्री की एसयूवी और दो अन्य वाहन सड़क के उस हिस्से से निकले तो दोपहिया वाहन काफिले में आ घुसा। दो पहिया वाहन एक एसयूवी से टकरा गया।’’
अधिकारी के अनुसार दोपहिया वाहन सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आयी। पुलिस ने इस घटना के बाद रोशन बाभूलकर नामक 27 वर्षीय दोपहिया चालक को हिरासत में ले लिया।
अधिकारी के मुताबिक रोशन के खिलाफ भादंसं की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 185,236 और 177 के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसे जाने दिया गया। बाभूलकर शेगांव में अपने रिश्तेदार से मिलकर लौट रहा था। वह अकोला का रहनेवाला है।


Download Android App
Download iOS App



