भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में उस स्थान पर जाने से रोक दिया गया, जहां लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत पदाधिकारी की कथित तौर पर हत्या के बाद कुछ मकानों में आग लगने से जलकर आठ लोगों की मौत होने की घटना के एक दिन बाद विपक्षी भाजपा ने बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, बनर्जी ने जोर देकर कहा कि हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Inaugurating Biplobi Bharat Gallery as a fitting tribute to the greats of the Indian freedom movement. https://t.co/Z8GU9bO9cK
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2022
भाजपा विधायक बोले- ममता बनर्जी अपना इस्तीफा दो
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। वह गृह मंत्री के तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रही हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।’’और औपचारिक तौर से कहा है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए । अधिकारी ने पार्टी के अन्य विधायकों के साथ बीरभूम जाते वक्त संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। भाजपा सांसद और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिये और पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आपस में ही लड़ रहे है
जानकारी के मुताबिक, सिंह ने कहा, ‘‘ पहले विपक्षी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता था। अब राज्य में टीएमसी बनाम टीएमसी हो रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और बीरभूम हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। पुलिस द्वारा मामले में लीपा-पोती करने की कोशिश की जा रही है। दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है।’’इस बीच, टीएमसी ने विपक्षी भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘उसके सदस्य पिकनिक पर गए हुए हैं।’’राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने भाजपा नेताओं के एक मिठाई की दुकान पर होने के वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए दावा किया, ‘‘ भगवा खेमे ने अपने सदस्यों के हिंसाग्रस्त बीरभूम जाने की व्यवस्था की, लेकिन वे जिले में जाने के दौरान रास्ते में


Download Android App
Download iOS App



