बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नड्डा ने राज्य की टीएमसी सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।
देश आज भारत रत्न बाबासाहेब की 130वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, डॉ.भीमराव अंबेडकर ने बहुत कष्ट झेले लेकिन राष्ट्रीयता की भावना से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा था मैं कांग्रेस के किसी भी नेता से अधिक राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत हूं।
अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर PM मोदी सहित इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि
टीएमसी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, यहां की स्थानीय सरकार CAA का विरोध करती है। लेकिन डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि हमारे जिन दलित भाईयों की पाकिस्तान में प्रताड़ना हो रही है, उनको भारत लाना चाहिए और यहां बसाना चाहिए। लेकिन यहां की TMC सरकार इसका विरोध कर रही है।
ममता बनर्जी की सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, हमें दुख है कि दलित समाज का बेटा आनंदबर्मन पहली बार वोट देने जा रहा था। TMC के गुंडों ने उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी और ममता दीदी ने एक शब्द नहीं बोला। हमारी अंबेडकर यात्रा पर TMC के गुंडे हमला करते हैं और बस तोड़ देते हैं।
देश के संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की आज 130वीं जयंती है। भारत रत्न अंबेडकर ने अपना सारा जीवन दलित, पिछड़े और शोषित लोगों के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने संविधान निर्माण के साथ-साथ भारतीयों में आधुनिक सोच की नींव भी डाली।


Download Android App
Download iOS App



