गुजरात के साथ हिमचाल प्रदेश में चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों ने एक दूसरे को हिंदुत्व के मोर्चे पर घेरना शुरू कर दिया है। दोनों ही खुद को हिंदू हितैषी और सामने वाली पार्टी को हिंदू विरोधी बताने में लगे हुए है।
आप पार्टी ने जारी किया वीडियो
बता दे कि दोनों पार्टियों के बीच चुनावी जंग अब धर्म युद्ध में बदलती हुई नजर आ रही है। भाजपा ने जहां राजेंद्र पाल गौतम और गोपाल इटालिया के वीडियो के सहारे आप के अरमानों पर झाड़ू फेरने की तैयारी की है। तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने भी अब उसी अंदाज में पलटवार किया है।
आप पार्टी ने एक वीडियो जारी करके भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अब भाजपा के लोगों ने सारी हदें पार कर दी है। देश की जनता इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर ने कहा, ”विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल मांगो तो दुर्गा को पटाओ आर धन मंगो तो लक्ष्मी को पटाओ।” भगत यहीं नहीं रुके और भगवान शिव, विष्णु के लिए भी आपत्तिजनक बयान दिए।
गौतम को पद से देना होगा इस्तीफा
दरअसल हुआ ऐसा कि दिल्ली में हजारों लोगों को बौद्ध दीक्षा दिलाते समय राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा न करकरने की शपथ दिलाई तो भाजपा ने चौतरफा हमला किया। गुजरात में पार्टी को नुकसान होने की आशंका की वजह से गौतम को पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



