NRC की फाइनल लिस्ट आने के बाद AIMIM के मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा की वह NRC के जरिये गैर मुस्लिमों को नागरिकता दे सकती है।
उन्होंने कहा कि उन्हें लगता लगता है कि जो 19 लाख लोग एनआरसी में शामिल नहीं हो पाए, उनमें मुसलमानों को छोड़कर बाकियों को चुप चाप नागरिकता दी जा सकती है। वहीँ दूसरी तरफ एआईयूडीएफ के नेता अमीनुल इस्लाम ने कहा है कि बीजेपी का मकसद असम में सिर्फ हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करना है।
ओवैसी ने आगे कहा, ‘गृह मंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि 40 लाख घुसपैठिए हैं क्या वो अब भी अपने बयान पर कायम रहेंगे। दूसरी बात ये कि 1997 में इंद्रजीत गुप्ता ने कहा था कि 40 लाख घुसपैठिए हैं। तीसरी बात, 1998 में एसके सिन्हा ने कहा था कि इन अवैध प्रवासियों के कारण राज्य के कई जिले मुस्लिम बाहुल्य हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



