हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): आज भाजपा के स्थापना दिवस पर शिवालिक नगर में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें जनसंघ के कालखंड वाले प्रमुख वयोवृद्ध नेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा संविधान और राष्ट्र के लिए समर्पित दल है भाजपा का कमल पुष्प उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने कई पीढ़ियां विचारधारा की सफलता के लिए खपा दी। आज पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है वह कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही संभव हुआ है। भाजपा ने कभी सैद्धांतिक विचारधारा से समझौता नहीं किया है जिसका नतीजा है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।कार्यक्रम में वयोवृद्ध भाजपा नेता काशीनाथ,कार्यानंद शर्मा, इंदर राज दुग्गल जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतुल वशिष्ठ, शिवालिकनगर मंडल महामंत्री संदीप राठी, मीडिया प्रभारी गगन उपाध्याय, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, नगर निगम पार्षद सुनील पांडे, सभासद अशोक मेहता,गरिमा सिंह, अजय मलिक,अमरीश शर्मा, राधेश्याम पाल,गौरव पुंडीर,शिवनरेश शर्मा, पंकज चौहान, नेत्रपाल, तुषार त्यागी, ऋषभ शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार में भाजपा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया
Summary :
आज भाजपा के स्थापना दिवस पर शिवालिक नगर में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें जनसंघ के कालखंड वाले प्रमुख वयोवृद्ध नेताओं


Download Android App
Download iOS App



