हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): धर्मनगरी हरिद्वार में वीकेंड पर लगा लम्बा जाम और भारी वाहनों की नो एंट्री होने के बावजूद भी कई वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आए। इसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रही। चिलचिलाती धूप में लगे जाम के कारण बाहर से आए यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड़ी बेलवाला चौकी से लेकर पंतदीप पार्किंग तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई नजर आयी। वाहन चालक कुछ मिनटों की दूरी घंटों में तय करने को मजबूर दिखे।
जाम खुलवाते नजर आए ट्रैफिक पुलिस
वहीं जाम खुलवाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस भी सड़कों पर मुस्तैद दिखाई दी। सीओ ट्रैफिक खुद सड़क पर जाम खुलवाते हुए नजर आए। उनका कहना है कि वीकेंड को लेकर जाम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन जाम में गाड़ियां लगातार चल रही हैं। हरकी पैड़ी के पास सड़क सक्रिय हो जाती है जिसके कारण जाम लगता है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। जाम ने यात्रियों को रूलाया
वीकेन्ड पर उमडी यात्रियों की भीड के कारण चहुंओर सडक पर जाम ही जाम नजर आया, वहीं हाईवे पर सुबह से शाम तक लगातार जाम की स्थिति देखने को मिली। हरिद्वार आए यात्रियों का कहना है कि हम दिल्ली से हरिद्वार आए हैं और यहां पर जाम की स्थिति बनी हुई है। हरिद्वार आकर हमने मां गंगा में स्नान किया मगर हमें जाम ने रुला दिया।वहीं जाम में फंसे यात्रियों का कहना है हम वीकेन्ड हरिद्वार आए मगर ट्रैफिक इतना ज्यादा है कि हमारी गाड़ी कछुए की रफ्तार से रेंगती हुई चली, इतना जाम हमने कभी भी नहीं देखा।


Download Android App
Download iOS App



