देश में होने वाले आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हार की भविष्यवाणी करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैयाने सोमवार को कहा कि गरीब विरोधी नीतियों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हश्र ‘इंडिया शाइनिंग’ की तरह होगा। सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘पांच साल पूरा करने के बाद (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी) वाजपेयी ने 2004 में इंडिया शाइनिंग का नारा दिया था।
मुझे नहीं पता कि इसका उदय कहां हुआ था।’’ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अगर यह सचमुच चमका था, तो किसी कल्याणकारी योजना की आवश्यकता नहीं थी। इतिहास हमें बताता है कि ‘इंडिया शाइनिंग’ का क्या हुआ। नरेंद्र मोदी का भी यही हश्र होगा।’’ कांग्रेस नेता ने पार्टी के चुनावी वादे न्यूनतम आय योजना की आलोचना करने के लिए बीजेपी को आड़े हाथों लिया।
विधायकों की बैठक में भावुक हुए सिद्धरमैया, वरिष्ठ नेताओं ने हार के लिए जिम्मेदार ठहराया
सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘वे (बीजेपी ) हमारी न्याय योजना का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन सचाई यह है कि वे गरीब विरोधी हैं। वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए खड़े नहीं हो सकते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



