राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बारामती से उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर शरद पवार के योगदान पर सवाल उठाने को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह भाजपा सरकार ही थी जिसने उनके पिता को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। नरेन्द्र मोदी सरकार ने राकांपा प्रमुख को 2017 में यह सम्मान दिया था।
दरअसल बारामती में शुक्रवार को एक रैली के दौरान शाह ने पवार से प्रश्न किया था कि उन्होंने महाराष्ट्र के लिए क्या किया है? भाजपा प्रमुख ने कहा था, ”उन्होंने जो सफलतापूर्वक किया वह है 50 साल तक सत्ता में रहने की कला में महारत हासिल करना।”
सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए शरद पवार पर निशाना साधते हैं मोदी : सुप्रिया सुले
पुणे जिले के दौंड में एक रैली में शाह पर पलटवार करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, ”शरद पवार को पद्म विभूषण आपकी ही सरकार ने दिया था और आप उनकी 50 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में पूछ रहे हैं।” उन्होंने पूछा,”अगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो आपने उन्हें इतना बड़ा सम्मान क्यों दिया?” बारामती में सुले का मुकाबला भाजपा की कंचन कुल से है। बारामती दशकों से पवार परिवार का गढ़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App




