North East: PM मोदी का दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा, CM के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी आज शिलांग और कोहिमा में मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी आज शिलांग और कोहिमा में मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, तो बुधवार को वे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो मंगलवार को कोहिमा में पांचवी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन नागालैंड में लगातार दूसरी बार सरकार का गठन करने जा रही है।वहीं शिलांग में एनपीपी अध्यक्ष कोनराड संगमा भाजपा और अन्य पार्टियों के सहयोग से मंगलवार को मेघालय के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। संगमा के नेतृत्व में राज्य में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायन्स राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
 PM Modi ने आज खींच दी बड़ी लकीर, कहा- 2047 तक विकसित देश बन जाएगा भारत! -  India is targeting to become a developed nation by 2047 says PM Narendra  Modi tutc - AajTakभाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है
पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। त्रिपुरा में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य कई पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मेघालय , नागालैंड और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Desk Team