भाजपा किसान मोर्चा के एक वरिष्ठ नेता ने महाराष्ट्र में किसानों के फसल बीमा दावों के निपटान में कथित अनियमितताओं का मुद्दा नहीं उठाने को लेकर शुक्रवार को शिवसेना पर निशाना साधा। भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव अनिल बोंडे ने कहा कि शिवसेना ने देवेन्द्र फड़णवीस का मुख्यमंत्री रहते बीमा कंपनियों के खिलाफ विरोध जताया था, लेकिन एमवीए सरकार में इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली।
बोंडे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”औरंगाबाद संभाग में बीमा कंपनियों को 34.81 लाख किसानों से प्रीमियम मिला, लेकिन अब तक केवल 1.32 लाख किसानों को ही दावे की राशि मिली है।
इन कंपनियों ने यहां से 1,433 करोड़ रुपये कमाए जबकि लातूर संभाग में उन्हें 1,817 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। उद्धव ठाकरे सरकार ने बीमा मानदंड बदल दिये, जिसके चलते इन कंपनियों ने मोटी कमाई की और किसानों को नुकसान हुआ।”


Download Android App
Download iOS App



