पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी राजनीतिक रैलियों में पुलिस सुरक्षा की मांग की है। राज्य में बीजेपी नेताओं पर हो रहे हमलों को देखते हुए अधिकारी ने यह मांग की है। टीएमसी में अच्छी पकड़ बनाने वाले सुवेंदु अधिकारी हाल में ही मंत्री पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे।
इसके बाद अधिकारी के पूरे परिवार को धीरे-धीरे टीएमसी से दरकिनार किया जा रहा है। इसी चरण में शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अधिकारी के स्थान पर विधायक अखिल गिरि को नियुक्त किया गया है, जो तृणमूल कांग्रेस में उनके विरोधी माने जाते हैं।
गौरतलब है कि टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही सुवेंदु अधिकारी लगातार तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी सरकार में केवल तीन-चार लोगों के पास अधिकार हैं और बाकी लोग ‘रबर स्टांप’ की तरह काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



