मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में पहली महिला रक्षा मंत्री को नियुक्त किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर जमकर प्रतिक्रिया दी और याद दिलाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी पहली वूमेन डिफेंस मिनिस्टर थीं।
उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मणिपुर में 8 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए जिसमें से 1.56 लाख इंफाल में दिए। पहले महिलाएं पेड़ काटकर लकड़ी इकट्ठा करती थीं, उसके बाद घर में आकर चुल्हा जलाती थी उसके बाद भोजन कराती थी। आज इस सुविधा के बाद वह बस लाईटर जलाकर सारे काम कर लेती हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को आगे लाकर खड़ा करती है। भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री, पहली महिला शिक्षा मंत्री, पहली महिला विदेश मंत्री और पहली महिला वित्त मंत्री – सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्त किया। इसके अलावा 12 केंद्रीय मंत्री आज महिलाएं हैं।


Download Android App
Download iOS App



