भाजपा विधायक ने आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ दायर की शिकायत

Summary :

भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता ने ठाणे पुलिस थाने में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री वाली वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करके उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।

भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता ने ठाणे पुलिस थाने में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री वाली वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करके उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। नवघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मेहता की ओर से दायर शिकायत के अनुसार सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें गणेश आरती होती दिख रही है
लेकिन उनकी वीडियो के साथ कुछ आपत्तिजनक शब्द जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक का कहना है कि उन्हें बदनाम करने और उनके समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए यह हरकत की गई है।
 उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को भादंवि की धारा 295, 298, 500 और 501 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। 

Desk Team