सियासत में दोस्त कब दुशमन हो जाए ये समय की चाल पर निर्भर करता है। विचार धारा से लेकर राजनीतिक हा में हा रखने वाले शिवसेना और बीजेपी कभी एक दूसरे के आमने – सामने बयान बाज़ी करेंगे शायद ही इन दोनों राजनितिक दलों ने सोचा होगा। लेकिन अब दुनिया के सामने इन दलो के बीच जुबानी जंग की चर्चा होती है।
उद्धव ठाकरे को आतंकवादी कहा
महाराष्ट्र भाजपा के विधायक नितेश राणे ने मंगलवार को शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और “पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया” पर प्रतिबंध लगाने की तुलना की। राणे ने जलगांव में की गई अपनी हालिया टिप्पणी के लिए उद्धव ठाकरे को आतंकवादी भी कहा। रविवार को जलगांव में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने दावा किया, “जनवरी 2024 में राम मंदिर उद्घाटन के दौरान गोधरा जैसी घटना हो सकती है। जिसके बाद भाजपा नेता लगातार शिवसेना पर हमलावर है।
जाने क्या कहा ठाकरे ने
राणे ने मंगलवार को धमकी भरे बयान के लिए उद्धव ठाकरे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की भी मांग की। उद्धव ठाकरे ने कहा “आने वाले दिनों में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। ऐसी संभावना हो सकती है कि उद्घाटन के लिए देशभर से कई हिंदुओं को बुलाया जाएगा और समारोह खत्म होने के बाद वे गोधरा कांड जैसा कुछ कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



