महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संभाजीराजे भोसले ने रविवार को अपने शाही पूर्वज एवं मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का 348वां राज्याभिषेक दिवस मनाया। सांसद भोसले ने इस अवसर पर मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करने का भी संकल्प लिया।
अखिल भारतीय शिव राज्यअभिषेक दिन सेवा समिति द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनिंदा शिवभक्त के साथ आयोजित समारोह रायगढ़ किले में मनाया गया। शनिवार शाम ‘गद पूजा’ समारोह की शुरुआत हुई जिसमें देवता श्री शुर्काई देवी का ‘अभिषेक’ और गोंधल प्रदर्शन किया गया।
इस आयोजन को रविवार तक जारी रखते हुए सांसद भोसले ने किले में एक भगवा ध्वज फहराया और शिवाजी महाराज के समय का एक दुर्लभ सिक्का होन भी भेंट किया। बाद में उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का ‘अभिषेक’ किया, जिसके बाद जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर भाजपा सांसद भोसले ने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करने का भी संकल्प लिया।


Download Android App
Download iOS App



