भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को आरोप लगाया कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाने का पश्चिम बंगाल सरकार का निर्णय ”चुनाव को देखते हुए लोगों को मूर्ख बनाने की चाल है।” वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों के प्रति ”फर्जी” चिंता व्यक्त करती है क्योंकि केंद्र सरकार आंदोलनरत किसानों की मांगें मानने को तैयार नहीं है।
राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव प्रस्तावित हैं। घोष ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अगर बंगाल सरकार किसानों को लेकर चिंतित है तो वह नए कृषि कानूनों को लागू करने में बाधाएं क्यों उत्पन्न कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का भरोसा खोने के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू करने के लिए राजी हुई।


Download Android App
Download iOS App



