मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमल नाथ सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के आवास पर एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला गर्माने लगा है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि सिंघार इस महिला से शादी तक करने वाले थे, फिर महिला ने खुदकुशी क्यों की यह बड़ा सवाल पुलिस के सामने बना हुआ है। हरियाणा के अंबाला की रहने वाली 39 वर्षीय सोनिया भारद्वाज की कांग्रेस विधायक सिंघार से मित्रता थी और उसका सिंघार के घर पर आना जाना था।
वह पिछले कई दिनों से उनके आवास पर थी और रविवार को उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। हां उस पत्र में सिंघार का कई बार नाम है और लिखा है कि ‘अब सहन नहीं होता, वे गुस्से में बहुत तेज हैं।’ पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिंघार की सोनिया से लगभग दो साल से दोस्ती थी और उनकी यह दोस्ती एक शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिए हुए थी।
सोनिया की आत्महत्या की सूचना मिलने पर उसकी मां भोपाल पहुंच चुकी हैं। वहीं पुलिस सिंघार से पूछताछ करने वाली है। इस आत्महत्या के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने ट्वीट कर कहा है, कांग्रेस के पूर्व मंत्री की एक महिला मित्र ने उनके निजी निवास पर आत्महत्या कर ली और बाकायदा पूर्व मंत्री का नाम लिखकर जिम्मेदार ठहराया। ये घटना कांग्रेस के लिए मामूली बात है, क्या पूर्व मंत्री ने ही महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया?


Download Android App
Download iOS App



