तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी पहली बार सभी निगम चुनाव लडेगी। राज्य में ये चुनाव अगस्त के पहले सप्ताह में कराए जाने की योजना है।
तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. लक्ष्मण ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी की कोर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी आगामी निगम चुनावों में सभी सीटों पर लडेगी।


Download Android App
Download iOS App



