पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल इकाई दुर्गापुर में शनिवार से दो दिन के मंथन का दौर शुरू करेगी।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान पार्टी के लिए आने वाले दिनों में क्या करना है और क्या नहीं करना है, यह तय किया जाएगा।
यह दो दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी की पहली इस तरह की बैठक होगी।
सूत्रों ने बताया कि संगठनात्मक पहलुओं पर बात करने के अलावा अगले विधानसभा चुनावों में पार्टी की दिशा तय किए जाने के तरीकों पर भी चर्चा होगी।
इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ केंद्रीय नेता और प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी के बंगाल के लिए रणनीतिकार एवं महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव (संगठन) शिव प्रकाश, बंगाल के सह प्रभारी अरविंद मेनन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी बैठक में मौजूद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



