वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर के बावजूद शनिवार को बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) उपनगर मुलुंड से जुड़ी सड़कों और पुलों से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर आमने-सामने बैठक कर जन सुनवाई करने का फैसला किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीएमसी ने वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को सुनवाई के लिए आमंत्रित किया है जबकि नगर निकाय का दावा है कि उसने परियोजना से प्रभावित होने वाले आवासीय सोसाइटियों के आठ प्रतिनिधियों को जन सुनवाई में उपस्थित होने का कहा है। अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी का टी-वार्ड शनिवार को अपने कार्यालय में मैराथन एवेन्यू रोड को चौड़ा सहित कई परियोजनाओं पर जन सुनवाई करेगा।
भाजपा के पूर्व सांसद किरिट सोमैया ने बीएमसी द्वारा जनसुनवाई के लिए वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को बुलाने के फैसले की निंदा की और योजना को लेकर जल्दबाजी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘ बीएससी को कोविड-19 महमारी के बावजूद लोगों को जन सुनवाई में बुलाकार उनके जीवन को खतरे में डालने का अधिकार कैसे मिल गया?’’
बीएमसी के टी वार्ड के सहायक नगर आयुक्त किशोर गांधी ने बताया कि केवल आठ सोसाइटी के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है जो इस परियोजना से प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 50 लोगों तक को एक स्थान पर जमा होने की छूट दी है।


Download Android App
Download iOS App



