दीव के वनकबारा बीच के पास फसी नाव, तटरक्षक बल ने 7 मछुआरों को बचाया

Summary :

भारतीय तटरक्षक बल ने दीव के वनकबारा बीच के पास एक डूबती नाव से सात मछुआरों को बचाया। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

भारतीय तटरक्षक बल ने दीव के वनकबारा बीच के पास एक डूबती नाव से सात मछुआरों को बचाया। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। मछली पकड़ने की नाव में कुछ खराबी आ गई थी और वह बीच के पास ही समुद्र में फंस गई थी। 
दीव प्रशासन से सोमवार रात आठ बजे इसकी सूचना मिलने पर तटरक्षक बल ने पोरबंदर से स्वदेश निर्मित ‘उन्नत और हल्के हेलीकाप्टर’ को इस बचाव अभियान के लिए तैनात किया। ठंडे मौसम और अंधेरे में वनकबारा बीच, जो कि पोरबंदर से 175 किलोमीटर दूर स्थित है, वहां पर बचाव कार्य शुरू किया गया। 
बयान में कहा गया कि घने अंधेरे और समुद्र में तमाम कठिनाईयों के बावजूद कुशल पायलटों ने पोरबंदर से एयरक्राफ्ट लॉन्च के एक घंटे के भीतर ही बचाव अभियान पूरा कर लिया और सातों मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया। बयान में कहा गया कि चालक दल के सभी सात सदस्यों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 

Desk Team