जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर अंचल में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए अतिरिक्त बल के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कल बाहर से करीब 25 कंपनियां बस्तर पहुंच गई हैं। इन कंपनियों को पहले से की गई प्लानिंग के हिसाब से तैनात किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले चरण में जो कंपनियां आ रही हैं, उन्हें सीधे अंदरूनी इलाकों में भेजा जा रहा है, ताकि चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले अंदरूनी इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा-व्यवस्था लागू हो सके। इन 25 कंपनियों के अलावा एक-दो दिनों में करीब और 175 कंपनियां आनी हैं।
बस्तर जिले में चुनाव के दौरान पैसों की अफरा-तफरी और असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए पुलिस ने 15 एमसीपी प्वाईंट बनाए हैं। इसके अलावा शहर की सीमा को सील करने के लिए सात एमसीपी प्वाईंट बनाए गए हैं। इन पाइंट में हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई है, जो एक-एक गाडियों की जांच कर रहे हैं और कुछ भी संदिग्ध दिखने पर कार्रवाई कर रहे हैं। बस्तर पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने बताया कि एमसीपी में हथियारबंद जवान लगाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



