नई दिल्ली : इंग्लैंड दौरे से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हनुमा विहारी टीम में बतौर बैटिंग ऑलराउंडर योगदान देना चाहते हैं। 25 वर्षीय हनुमा ने पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। ओवल, लंदन में खेले गए अपने पहले ही टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने के साथ-साथ उन्होंने तीन विकेट भी हासिल किए थे।
हनुमा विहारी टीम में हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में खेलते हैं। लेकिन उनका कहना है कि मुख्य रूप से वह एक बल्लेबाज हैं और कभी-कभी ही गेंदबाजी करते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगें। हनुमा ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मुख्य रूप से मैं एक बल्लेबाज हूं, जो थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



