उत्तराखंड में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण हिस्से तवाघाट-घाटियाबागढ़-लिपुलेख खंड का निर्माण कर रहे बीआरओ ने लखनपुर को नजांग से जोड़ दिया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इससे व्यास घाटी में तैनात सैनिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
तेजस्वी ने नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार का बताया भीष्म पितामह
रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि तवाघाट से लखनपुर तक 24 किलोमीटर की सड़क को जोड़ा जा चुका है। इसी तरह बुधी गांव से लिपुलेख दर्रा तक 51 किलोमीटर सड़क को भी जोड़ दिया गया है।
हीरक परियोजना के तहत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) फिलहाल लखनपुर से बुधी तक 16.5 किलोमीटर मार्ग के निर्माण में जुटा है। यह मार्ग बहुत ही दुर्गम घाटी से होकर गुजरता है ।


Download Android App
Download iOS App




