ओडिशा में हुए भयानक ट्रैन हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। इसी बीच यात्रियों की मौत पर शोक जताते हुए विपक्षी दलों के नेताओं ने रेलवे की सिग्नल प्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जिसकी वजह से संभवत: यह दुर्घटना हुई। शुक्रवार को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 233 लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए. इस घटना पर बीएसपी प्रमुख मायावती प्रतिक्रिया दी है।
बीएसपी चीफ ने कहा, “दक्षिण भारत की चेन्नई सेन्ट्रल कोरोमण्डल सहित तीन ट्रेनों की ओडिसा के बालासोर ज़िले में कल हुई भीषण दुर्घटना व उसमें काफी लोगों के हताहत होने की खबर अति-दुःखद। उन सबके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.”
मायावती ने कहा, “केन्द्र सरकार इस भीषण दुर्घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए इसकी तत्काल उच्च-स्तरीय समयबद्ध जाँच कराने के साथ ही सभी मृतक के परिवारों को शीघ्र समुचित आर्थिक सहायता देने तथा घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था करके उनकी ज़िन्दगी बहाल करने में पूरी मदद करे, बीएसपी की यह मांग.”
1. दक्षिण भारत की चेन्नई सेन्ट्रल कोरोमण्डल सहित तीन ट्रेनों की ओडिसा के बालासोर ज़िले में कल हुई भीषण दुर्घटना व उसमें काफी लोगों के हताहत होने की खबर अति-दुःखद। उन सबके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
— Mayawati (@Mayawati) June 3, 2023


Download Android App
Download iOS App



