बिहार के पटना के ब्लॉक चौराहा के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों ने शनिवार सुबह झांसी से कोलकाता जा रही 22198 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन के दो डिब्बों के टॉयलेट में शराब की खेप लेकर दो तस्कर जा रहे थे। जिसके बाद इन्हीं को छुड़ाने को लिए उपद्रवियों ने ट्रेन पर हमला कर दिया, वही्ं इस पुरे मामले पर बताया जा रहा है कि दोनों ने टॉयलेट को अंदर से लॉक कर लिया था। काफी देर से यात्री टॉयलेट का दरवाजा न खुलने से परेशान थे। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम को दी।
टॉयलेट में अपराधियों के छिपे होने की थी आशंका
आरपीएफ के जवानों ने टॉयलेट का दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन तस्करों ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। इसके ट्रेन में हड़कंप मच गया। टॉयलेट में अपराधियों के छिपे होने की आशंका के बीच यात्री दहशत में आ गए।हो-हंगामें के बीच ट्रेन पटना के ब्लॉक चौराहा के पास पहुंची ही थी कि झोपड़पट्टी में रहने वाले असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया।
पथराव में ट्रेन के कई बोगियों का शीशा टूटा है। कुछ यात्रियों को चोटें भी आई है। आरपीएफ के जवान सभी बोगियों को लॉक कर रहे हैं ताकि लूटपाट न हो। आरपीएफ की तरफ से पटना जंक्शन से काफी संख्या में फोर्स भेजा गया है। रेल पुलिस के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। आधे घंटे से हंगामा चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



