छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से

Summary :

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आगामी 24 फरवरी से शुरू होगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े ने आज यहां बताया कि बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा,और एक अप्रैल तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आगामी 24 फरवरी से शुरू होगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े ने आज यहां बताया कि बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा,और एक अप्रैल तक चलेगा।
सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होंगी। सत्र के दौरान कुल 22 बैठके होंगी।
सत्र के दौरान होली पड़ने के कारण पांच दिनों तक सदन की बैठके नही होगी।इसके अलावा पूर्व की तरह शनिवार एवं रविवार भी बैठके नही होगी। 
उन्होने बताया कि इस दौरान आगामी वित्त वर्ष के बजट पेश किए जाने के साथ ही अन्य विधाई कार्य सम्पादित किए जायेंगे।

Shera Rajput