भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में धूपगुड़ी विधानसभा के लिए उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इस सीट के लिए पांच सितंबर को उपचुनाव होगा और वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने जलपाईगुड़ी में धुपगुड़ी विधानसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी
मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में धुपगुड़ी विधानसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को होगा और वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।
वही ,पांच और राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर इसी तारीख को उपचुनाव होंगे और मतगणना भी 8 सितंबर को होगी।
बीजेपी विधायक बिष्णु पदा रॉय के आकस्मिक निधन के बाद धूपगुड़ी सीट खाली हो गई
आपको बता दे कि 25 जुलाई को मौजूदा बीजेपी विधायक बिष्णु पदा रॉय के आकस्मिक निधन के बाद धूपगुड़ी सीट खाली हो गई थी, जिस वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है।
बता दे कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए कोलकाता आए थे, लेकिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शहर के हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया और कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया।
खास बात ये थी कि वह पहली बार विधायक बने और वह धूपगुड़ी से पहले निर्वाचित बीजेपी विधायक भी थे।


Download Android App
Download iOS App



