पश्चिम बंगाल की तीन और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। वहीं नतीज़े 3 अक्टूबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग के इस ऐलान के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा में पहुंचने का रास्ता साफ़ हो गया है।
चुनाव आयोग के ऐलान के बाद, बंगाल में भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं, ओडिशा की पीपली सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। दो राज्यों की इन चार विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी। उपचुनाव के लिए आचार संहिता अभी से ही लागू हो गई है।
दुर्गा पूजा के पंडाल में लगेगी ममता बनर्जी की प्रतिमा, BJP बोली-निर्दोष बंगालियों के खून से रंगे CM के हाथ
उपचुनाव के लिए गजट अधिसूचना 6 सितंबर को जारी होगी और तभी से 13 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। दरअसल पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए विधानसभा का चुनाव जीतना जरूरी है।
बंगाल में विधानसभा चुनावों में ममता को बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, यदि कोई मुख्यमंत्री किसी विधानसभा या फिर विधानपरिषद का सदस्य नहीं है तो फिर उसे 6 महीनों के अंदर किसी एक सदन का सदस्य होना अनिवार्य है।


Download Android App
Download iOS App



